‘संबल’ योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण
समस्तीपुर, 17 सितंबर 2026।
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘सम्बल’ के अंतर्गत आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को जिला प्रशासन, समस्तीपुर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न बुनियाद केंद्रों पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पात्र दिव्यांगजनों के बीच चश्मे सहित आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें अधिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाना है।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#संबल_योजना #दिव्यांगजन_सशक्तिकरण #सहायक_उपकरण #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026