प्रतापगढ़: अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने थाना कंधई का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद के थानों की कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त, प्रभावी और पारदर्शी बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, आलोक कुमार द्वारा थाना कंधई का विधिवत एवं औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा थाने के महत्वपूर्ण पटलों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।