राऊ: चोइथराम चौराहे पर दो वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Rau, Indore | Jan 14, 2025 इंदौर के देवी अहिल्याबाई सब्जी मंडी के सामने एक अजीबो-गरीब घटना घटी। जहां एक्टिवा सवार और बाइक सवार के बीच गाड़ी टकराने को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से बुरी तरह से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और मारपीट हुई।