सिहोरा: उमरिया पान में युवक ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन किया, हालत गंभीर
उमरिया पान में गुरुवार 3:00 बजे एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी लगते ही युवक को निजी वाहन से सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। हासिल जानकारी के मुताबिक रवि चक्रवर्ती पिता धन्नु चक्रवर्ती उम्र 24 वर्ष निवासी उमरिया पान अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया।