अमरिया: हरदासपुर में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह का औचक निरीक्षण, घर-घर जाकर देखी जनगणना
तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव हरदासपुर में शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनगणना के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर हो रही मकान गणना की जानकारी ली और कर्मचारियों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का काम सही तरीके से, बिना किसी गलती के और समय पर पूरा होना चाहिए।