बहराइच: रमपुरवा चौकी के पास बस की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
हरदी थाने के बहराइच सीतापुर हाईवे के रमपुरवा चौकी के पास रविवार को बस ने अधेड़ को टक्कर मार दी। जिसके चलते रमपुरवा चौकी के उमाशंकर पुत्र अयोध्या प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।