बहराइच: कदियापुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक पलटने से बाइक सवार की हुई मौत
जिले के हरदी थाना के गोपचंदपुर निवासी ननकेश की बाइक बौडी थाना क्षेत्र के कदियापुर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर हैंडपंप में टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।