औरैया: नगर पालिका परिषद के कर्मियों ने किया कर बहिष्कार, कहा- अध्यक्ष के पुत्र ने की अभद्रता
गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे नगर पालिका परिषद में उस समय माहौल गर्म हो गया जब सभी कर्मचारी एकत्रित हो गए और उन लोगों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी। नगर पालिका के कर्मियों द्वारा बताया गया कि जिला अधिकारी के आदेश पर नगर में लगी होल्डिंग को उतारे जाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके चलते कर्मियों द्वारा होल्डिंग को उतारा गया।