औरैया: दिबियापुर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में फिल्मी कलाकार मंदाकिनी ने महिलाओं को बांटे अवार्ड
शहर के दिबियापुर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार की देर रात्रि करीब 11:30 बजे हिंदी फिल्म में अदाकारी कर चुकी मंदाकिनी ने एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान वहां पर सेलिब्रिटी अवार्ड का भी आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के जनपदों की महिलाओं ने भागीदारी की थी। इसी के तहत उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।