गुना नगर: हनुमान चौराहे पर नगर पालिका कार्यालय के समीप भाजपा नेताओं ने होली महोत्सव का किया आयोजन
गुना में हनुमान चौराहे पर नगर पालिका कार्यालय के पास भाजपा ने होली मनाई। 14 मार्च को धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया। जिला अध्यक्ष सहित गुना विधायक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा, सभी मिलकर सो आधार से होली मनाए। देश तेजी से तरक्की कर रहा है, सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता कर रही है।