फिरोजाबाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, 100 शैय्या अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों, फायर इंस्टॉलेशन, आपातकालीन निकास मार्ग, जल उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, वहां संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।