मीरगंज: जल जीवन मिशन की टंकी का जीना गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर घायल, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
मीरगंज गांव बैकानिया बीरपुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही ओवरहेड टंकी का जीना सोमवार को सुबह 10:00 बजे अचानक गिर गया इस हादसे में मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया