मोहम्मदगंज: भजनिया-हैदरनगर सड़क निर्माण धीमा, मुआवजा भुगतान लंबित होने से बढ़ी परेशानी
पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत मोहम्मदगंज प्रखंड की महत्वपूर्ण भजनिया-हैदरनगर सड़क निर्माण योजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। करीब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बावजूद अब तक आधे से अधिक कार्य पूरा नहीं हो सका है।