भीलवाड़ा: मोदी सरकार ने महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव किया, 'हर बूथ महिला मजबूत' अभियान का भीलवाड़ा से आगाज
भीलवाड़ा। भाजपा जिला संगठन एवं महिला मोर्चा के सानिध्य में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में 'महिला लाभार्थी संवाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ रहीं, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की।