सांगानेर: जयपुर नगर निगम चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी की कार्रवाई, कहा- डरने वाले नहीं
जयपुर नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर 10 और 12 से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी चंदा कुमावत और वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी बनवारी लाल सैनी के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी विभाग की ओर से बीती रात कार्रवाई करते हुए नोटिस थमाया।