सरधना: धनवाली गांव के जंगल में ट्यूबवेल की विद्युत लाइन चोरी, किसानों की फसलें सूखने का संकट, किसानों ने थाने पर दी तहरीर
सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम छबड़िया, कालंद, और चांदना क्षेत्र के किसानों के खेतों में जाने वाली विद्युत लाइन के तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की घटना सामने आई है इस संबंध में किसानों ने शनिवार को उपखंड अधिकारी, विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत लाइन दोबारा खिंचवाने और आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।