बिहार: पचौड़ी गांव में एक युवक के साथ की गई मारपीट, घायल को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Mar 6, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के पचौड़ी गांव में एक युवक के साथ मारपीट की गई। इस घटना में कारू पासवान का पुत्र मंटू कुमार जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल ने बताया कि वह सामान खरीदारी के लिए जा रहा था, उसी दौरान तीन-चार लड़कों ने मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया।