पटियाली: पटियाली क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन हुआ अलर्ट, एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण
पटियाली। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम आतीश कुमार सिंह ने तहसीलदार रामनयन सिंह व नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर का जायजा लेकर राहत-बचाव की तैयारियां परखी और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।