स्याना: स्याना विधायक ने अस्पताल पहुंचकर विधायक का हाल-चाल जाना, क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुए थे घायल
Siyana, Bulandshahr | Sep 27, 2026
स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने अस्पताल पहुंचकर डिबाई के विधायक सीपी सिंह का हाल-चाल जाना, क्षेत्र के ग्राम पोटा कबूलपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में विधायक सीपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार को स्याना विधायक ने बताया कि उन्होंने अस्पताल पहुंचकर साथी विधायक के हाल-चाल की जानकारी लेते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।