रतवारा थाना की पुलिस टीम ने गस्ती के दौरान एक चार पहिया अर्टिगा गाड़ी से जांच के क्रम में तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस दौरान गाड़ी में मौजूद चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्याय हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।