सामरी कुसमी: दुर्गम रास्तों को पार कर गांव पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, बच्चों और गर्भवतियों का किया टीकाकरण
कुसमी सामरी मंगलवार कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुर्गम ग्राम चुनचुना और पुंदाग में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। बारिश से मार्ग बाधित होने के कारण एम्बुलेंस बीच रास्ते में रुक गई, लेकिन एएनएम सुचिता सिंह और ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद ने मोटरसाइकिल से शेष दूरी तय कर गांव पहुंचा