हाथरस: गांव गढ़ी तमन्ना में बीती रात दबंगों ने तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल, कुंडल छीने, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी तमन्ना में बीती रात दबंगों ने तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। दबंगों ने एक बालक, एक महिला, एक बुजुर्ग को मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों ने महिला के कान से कुंडल भी छीन लिए। पुलिस ने मामले को लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।