हाथरस: मोहल्ला नाई का नगला में बीती रात साइकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास बीतीरात साइकिल से गिरकर 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में व्यक्ति को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने व्यक्ति को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।