हाथरस: रेलवे स्टेशन के आसपास से मोबाइल चोरी करने वाले कस्बा मेंडू निवासी 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास से मोबाइल फोन चोरी करने वाले कस्बा मेंडू निवासी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।