हाथरस: सदर क्षेत्र के आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक के छात्रों ने किया प्रदर्शन, 80% छात्रों को पॉलिटेक्निक प्रशासन ने किया फेल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड पॉलीटेक्निक के सामने आज दिन सोमवार को सुबह 11:00 बजे के लगभग सैकड़ो की तादात में पॉलीटेक्निक के छात्र सड़क पर उतर आए! जिन्होंने हंगामा करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन मचा डाला! छात्रों की मांग थी कि उनके 80% छात्र कॉलेज द्वारा जानबूझकर फेल कर दिए गए हैं जिनको पास किया जाए!