गुना: बजरंगगढ़ पुलिस ने बीसभुजा माता मंदिर के पास खेतों से जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार
Guna, Guna | Apr 23, 2026 गुना में बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को पकड़ा है। 23 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, सूचना पर नवीन कॉलोनी बजरंगगढ़ निवासी जिला बदर बदमाश विनोद केवट प्रतिबंधित अवधि में बीसभुजा माता मंदिर के पास खेतों से गिरफ्तार किया है। आदतन अपराधी को कलेक्टर ने 16 फरवरी 2026 को 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किया था। आरोपी ने जिला बदर अवधि का उल्लंघन किया है।