सागर नगर: सागर जिला अस्पताल में आवारा मवेशियों का दंगल, मरीजों को हो रही है परेशानी
सागर जिला अस्पताल परिसर में आवारा मवेशियों का दंगल आम बात बन गया है। बीती रात फिर दो मवेशी आपस में भिड़ गए, इसका वीडियो सोमवार दोपहर 12:00 बजे वायरल हुआ है, जिससे वहां खड़ी गाड़ियों और मरीजों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।लंबे समय से ये मवेशी अस्पताल परिसर में डेरा जमाए हुए हैं, पर नगर निगम और अस्पताल प्रबंधन दोनों का ध्यान इस ओर नहीं है।