कोईलवर: वीरमपुर में भाकपा माले का पंचायत सम्मेलन संपन्न, जन-आंदोलन तेज करने का किया गया आह्वान
भाकपा माले वीरमपुर पंचायत का चौथा पंचायत सम्मेलन प्रखंड कमेटी सदस्य कामरेड मुखदेव राम बोस की देखरेख में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण और शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे की गई।मुख्य अतिथि प्रखंड सचिव कामरेड विष्णु ठाकुर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है।