कोईलवर: खनगांव बांध से 15 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
चांदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के धंधे में संलिप्त एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खनगांव गांव स्थित बांध के पास से 15 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा गया।गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मंजय पासवान, निवासी खनगांव गांव के रूप में की गई है। यह गिरफ्तारी बुधवार दोपहर 3:00 बजे की गई।