मैनपुरी: लेनगंज बाजार में अतिक्रमण के कारण लग रहे जाम को लेकर दुकानदारों में आक्रोश देखा गया
शहर के लेनगंज बाजार मे ठेले वालों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण जाम की समस्या की वजह से सब्जी मंडी के दुकानदारो मे आक्रोश देखने को मिला। दुकानदारों ने बताया कि बाजार के दुकानदार ठेले वालों से कुछ रुपए लेकर ठेले लगवाते है। जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंडी के दुकानदारों ने अतिक्रमण को हटवाने की मांग।