मैनपुरी: स्टेशन रोड पर काटे गए हरे पेड़ों को लेकर डीएफओ ने दी जानकारी, 500 पेड़ लगाने का रखा गया लक्ष्य
मैनपुरी शहर के स्टेशन रोड पर चौड़ीकरण के नाम पर हरे पेड़ काटे गए थे। स्टेशन रोड पर कुल 43 पेड़ कटने है। जिसको लेकर सोमवार को दोपहर डीएफओ संजय कुमार मल्ल ने जानकारी देते हुए बताया। स्टेशन रोड पर चौड़ीकरण का विकास कार्य चल रहा है। जिसमें 43 काटने पर 10 गुना पेड़ लगाए जाएंगे। बल्कि 430 पेड़ो की जगह 500 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।