मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति के चलते व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी हालत में जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडी मोतीगंज निवासी शिवनंदन पुत्र राकेश कुमार ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद शिवनंदन की हालत बिगड़ गई आनन फानन में परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।