बाजपुर न्यूज
चेयरमैन के आश्वासन पर पालिका कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, शुक्रवार से फिर संभालेंगे सफाई व्यवस्था
बाजपुर। चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते के आश्वासन के बाद पालिका कर्मियों ने गुरुवार को हड़ताल समाप्त कर दी। हड़ताल खत्म होने के बाद पालिका सभागार में कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य और चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते के समर्थन में नारे लगाए। कर्मचारियों ने शुक्रवार से दोबारा स्वच्छता अभियान शुरू करने की बात कही। हड़ताल समाप्त होने से पालिका कर्मियों में खुशी का माहौल रहा।