थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे शादाब नाम के शातिर अभियुक्त को चौकी क्षेत्र गुलाब वाटिका नहर रोड से मंगलवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर साल 2023 में वादिया की ओर से तहरीर दी गई थी।