गाज़ियाबाद: टीला मोड़ क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बाइक बंद होने पर कार सवार युवकों ने बाइक सवार के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर शनिवार और रविवार की मध्य रात करीब एक बजकर 11 मिनट पर एक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।