गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवती को डिजिटल अरेस्ट कर बनाए अश्लील वीडियो और फोटो, पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जहां एक युवती को फर्जी पुलिसकर्मी ने व्हाट्सएप पर धमकाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद राय ने मंगलवार शाम करीब तीन बजे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कवि नगर क्षेत्र की रहने वाली युवती को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया।