गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, कब्जे से 80 पौव्वे अंग्रेजी शराब बरामद
सोमवार रात करीब 8 बजे गाजियाबाद GRP पुलिस टीम ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त व चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 3/4 पर दिल्ली साईड की तरफ बनी अन्तिम बेंच से अली अहमद और विकास नाम के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 80 अदद पौव्वे IMPACT GRAIN WHISKY हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।