गाज़ियाबाद: सुपरटेल आईकॉन सोसायटी के बाहर दो बदमाशों ने बैंक मैनेजर की पत्नी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात, CCTV कैमरे में कैद
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित सुपरटेक आईकॉन सोसायटी के बाहर एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। पीड़िता दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर रुखसार मंसूरी की पत्नी नगमा हैं। घटना उस समय हुई जब नगमा अपनी बहन और बच्चे के साथ मार्केट से खरीदारी करके लौट रही थीं।