लालगंज: अजमतगढ़ में लोकपाल की जांच टीम पहुंची, अध्यक्ष प्रतिनिधि ने 2 दिन का समय मांगा, जांच टीम दोबारा करेगी समीक्षा
आजमगढ़ जनपद के अजमतगढ़ नगर पंचायत में शिकायतों के आधार पर लोकपाल जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो सदस्यीय जांच टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची और संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया । जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी अभिषेक राय ने उत्तर प्रदेश लोकायुक्त एवं उप-लोकायुक्त के समक्ष 16 बिंदुओं पर परिवाद दाखिल किया है । उसी कड़ी में लोकपाल की जांच टीम पहुंची ।