भरतपुर: बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ अवैध खनन की FIR दर्ज की गई
भरतपुर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल सहित 7 लोगों के खिलाफ अवैध खनन करने की डीग जिले के गोपालगढ़ थाना में FIR दर्ज की है। यह FIR खनिज विभाग ने 13 मार्च को दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीरुका के पहाड़ों से 2 मशीन और 1 डंपर को भी जब्त किया है। स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग की टीम को अवैध खनन करने वाले लोगों के नाम बताये हैं।