भरतपुर: भरतपुर की सोसाइटी में होली मिलन समारोह के दौरान लाइट काटने पर हुआ विवाद
भरतपुर - एक सोसाइटी के लोगों द्वारा मनाए जा रहे होली मिलन समारोह के बीच कॉम्प्लेक्स मालिक द्वारा लाइट काटने को लेकर विवाद हो गया. इसके चलते सोसायटी के सदस्यों ने हंगामा खड़ा कर दिया और जमकर कॉप्लेक्स मालिक के खिलाफ नारेबाजी की गई. सोसाइटी के सदस्यों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कॉम्प्लेक्स मालिक द्वारा लाइट काटने के साथ लोगो से गाली गलौज और मारपीट की गई.