लखीसराय: सूरजगढ़ा बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप एक कार से 362.880 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस द्वारा सूरजगढ़ा बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप एक कार से 365.880 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार अपराह्न 1:34 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार मामले में हरियाणा के जिन्द जिला अंतर्गत हैबतपुर के रहने वाले सावन को गिरफ्तार किया गया. इधर सूर्यपुरा पासी टोला से 32.4 लीटर विदेशी शराब जब्त हुआ.