बेमेतरा: बेमेतरा कलेक्ट्रेट में जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिलेवासियों की सुनी फरियाद, 11 आवेदन हुए प्राप्त
मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे बेमेतरा कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जनदर्शन कार्यक्रम में जिले वासियों की फरियाद सुनी है। जनदर्शन कार्यक्रम में 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं । जिसके निराकरण को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।