बेमेतरा: बेमेतरा SP रामकृष्ण साहू ने पुलिस रक्षित केंद्र बेमेतरा में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू के द्वारा बेमेतरा के पुलिस सुरक्षित केंद्र में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें बेमेतरा जिला पुलिस के द्वारा चलाए गए साइबर जागरूकता अभियान में जनसंपर्क का कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मिट्टी के दिए देकर सम्मानित किया गया है।