बेमेतरा: बेमेतरा जिला में SP के दिशा-निर्देशन में दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया
सोमवार को शाम 5:00 बजे बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व के मध्य नजर बेमेतरा जिला के बाजार में एवं बैंकों में भीडभाड़ को देखते हुए बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू के दिशा निर्देशन में पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया गया है । जहां बैंकों में एवं बाजार में पुलिस जवान की तैनाती की गई है।