जलालाबाद: जलालाबाद में पुलिस ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भंडारे में कराया प्रसाद
शाहजहांपुर। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार को जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस ने कांवड़ियों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी परशुराम पुरी दीपक सिंह व प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ भंडारे का आयोजन किया