ठेठईटांगर: उद्घाटन मैच में टीएफसी सिमडेगा विजयी, डीसी ने किया उद्घाटन
सिमडेगा के ठेठईटांगर में शुक्रवार को.3 बजे 5वें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। डीसी कंचन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। पहला मुकाबला पीके ब्रदर्स खलारी व टीएफसी सिमडेगा के बीच हुआ, जिसमें टीएफसी सिमडेगा ने 1-0 से जीत दर्ज की। मौके पर बीडीओ नूतन मिंज, विधायक प्रतिनिधि समी आलम समेत अन्य मौजूद रहे।