बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु रेड क्रॉस ने मटिहानी भेजी राहत सामग्री।
बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बेगूसराय शाखा द्वारा लगभग 500 लोगों के लिए सूखा भोजन एवं हाइजीन किट से युक्त राहत सामग्री मटिहानी क्षेत्र में भेजी गई।
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर दो वाहनों को रवाना किया। राहत सामग्री का वितरण छितरौर, नयागांव, तीनमुहानी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में किया गया। जिला पदाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
IPRD Bihar
#begusarai
#redcross