घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की 6 ग्राम पंचायतों में 10 पंच पदों के लिए 9 नाम निर्देशन पत्र आए, निर्विरोध स्थिति बनी
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की 6 ग्राम पंचायतों में 10 पंच पद के लिए 9 नाम निर्देशन पत्र आये। जिससे निर्विरोध की स्थिति बन गई। वही शक्तिगढ़ ग्राम पंचायत के वार्ड 11 में पंच पद के लिए एक भी आवेदन नहीं आया। बुधवार दोपहर 3 बजे नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई। निर्वाचन शाखा प्रभारी राजेश गंगारे ने बताया कि 6 ग्राम पंचायतों में 10 पंच पद के लिए 9 नाम निर्देशन पत्र आये।