घोड़ाडोंगरी: सारनी के वार्ड क्रमांक 12 में दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
सारनी के वार्ड क्र 12 में मंगलवार सुबह 4बजे एक दुकान में आग लग गई। लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनी के वार्ड क्र 12 में सीट कवर सहित अन्य सामग्री की दुकान में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। आग से 8 से 10 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही।